विदेश की खबरें | चीन-जापान के विदेश मंत्रियों की वार्ता; अमेरिका के संदर्भ में चीन ने कहा-‘खलनायक की मदद ना करें’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने रविवार को अपने जापानी समकक्ष योशिमासा हयाशी से आग्रह किया कि वह बीजिंग के खिलाफ अमेरिका द्वारा प्रौद्योगिकी के संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन करके किसी ‘‘खलनायक’’ की मदद ना करें।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, दो अप्रैल चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने रविवार को अपने जापानी समकक्ष योशिमासा हयाशी से आग्रह किया कि वह बीजिंग के खिलाफ अमेरिका द्वारा प्रौद्योगिकी के संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन करके किसी ‘‘खलनायक’’ की मदद ना करें।

हिंद-प्रशांत को लेकर अमेरिकी रणनीति का समर्थन करने के लिए जापान के खिलाफ चीन की आलोचना के बीच दोनों नेताओं ने यह दुर्लभ वार्ता की। कांग ने हयाशी से कहा, ‘‘अमेरिका ने जापान के सेमीकंडक्टर उद्योग को दबाने के लिए धौंस देने वाली रणनीति का इस्तेमाल किया और अब वह चीन के खिलाफ अपने पुराने हथकंडे दोहरा रहा है।’’

हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक कांग ने कहा, ‘‘जापान ने वह दर्द सहा है, और उसे किसी खलनायक की बुराई फैलाने में मदद नहीं करनी चाहिए। प्रतिबंध चीन के आत्मनिर्भर बनने के दृढ़ संकल्प को और प्रोत्साहित करेगा।’’

दोनों मंत्रियों के बीच वार्ता ऐसे वक्त हुई है जब अमेरिका द्वारा जोर दिए जाने के बाद जापान ने कहा है कि वह जुलाई से सेमीकंडक्टर उपकरण निर्यात को प्रतिबंधित कर देगा।

हिंद-प्रशांत रणनीति के लिए जापान के समर्थन का परोक्ष रूप से संदर्भ देते हुए कांग ने कहा कि दोनों देशों को अवरोधों को दूर करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्ष से निपटने के लिए ‘‘गुटबाजी’’ और प्रतिबंध बहुत मददगार नहीं हैं।

चीन ने अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समूह ‘क्वाड’ का विरोध करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य उसके उभार को रोकना है। कांग ने कहा, ‘‘शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और मैत्रीपूर्ण सहयोग चीन-जापान संबंधों के लिए एकमात्र सही विकल्प हैं।’’

वर्ष 2019 के बाद से जापानी विदेश मंत्री की चीन की यह पहली यात्रा है। चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर विवाद है। इन द्वीपों पर जापान का नियंत्रण है लेकिन चीन भी इस पर अपना दावा जताता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\