ताजा खबरें | भारत के बाजार पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहा है चीन : भाजपा सांसद ने दावा किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भाजपा के एक सदस्य ने सोमवार को लोकसभा में दावा किया कि चीन हमारे बाजारों पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है और भारत का प्रतिरक्षा तंत्र इसकी सुरक्षा करने में लगा है, जिसके लिये बजट का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ रहा है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च भाजपा के एक सदस्य ने सोमवार को लोकसभा में दावा किया कि चीन हमारे बाजारों पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है और भारत का प्रतिरक्षा तंत्र इसकी सुरक्षा करने में लगा है, जिसके लिये बजट का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ रहा है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह टिप्पणी शून्यकाल में अपने पूर्व के बयान को लेकर स्पष्टीकरण के तौर पर की। इसमें सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के तहत अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान दुबे ने यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर कुछ बातें कही थीं।

रूस और यूक्रेन संघर्ष को लेकर अनुदान की मांग पर चर्चा के दौरान की गई उनकी (दुबे) टिप्पणी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही से हटा दिया था ।

बाद में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दुबे की टिप्पणी पर आपत्ति व्यक्त की थी । लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी और दुबे की टिप्पणियां कार्यवाही का हिस्सा नहीं हैं ।

दुबे ने शून्यकाल में स्पष्ट किया कि पूर्व में उन्होंने जो कुछ कहा, उसका काफी प्रभाव है।

उन्होंने कहा कि मैंने अपने भाषण के क्रम में यह कहा कि चीन, हमारे बाजार पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है और हमारा पूरा प्रतिरक्षा तंत्र उसी को बचाने में लगा हुआ है इसलिए ज्यादा बजट खर्च करना पड़ रहा है।

दुबे ने दावा किया कि सुगौली से लेकर कई समझौता अंग्रेजों के समय में किया गया था जिसमें नेपाल, भूटान और तिब्बत को ‘बफर स्टेट’ का दर्जा दिया गया था और इनके बफर स्टेट होने के कारण हमारी कोई सीमा चीन के साथ नहीं लगती थी।

उन्होंने दावा किया कि ठीक वही स्थिति सोवियत संघ (यूएसएसआर) की थी कि जब यूक्रेन एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आया तो उसका रूस के साथ भी समझौता था कि वह कभी नाटो का सदस्य नहीं बनेगा ।

दुबे ने कहा कि रूस ने भारत की स्थिति को देखा कि तिब्बत के चीन के नियंत्रण आधीन स्वायत्त क्षेत्र बनने के बाद भारत को हर रोज सीमा पर संघर्ष की स्थिति का सामना करना पड़ रह है।

भाजपा सांसद ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह बात उस वक्त व्यक्तिगत हैसियत में कही थी ना कि भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू