Rahul Gandhi: युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन, भारत सरकार सोई हुई है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चीन भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है.

(Photo Credit : Twitter)

Jaipur: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चीन भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और 'अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है.' पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 100 दिन पूरे होने पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो चीन का खतरा (थ्रेट) है.. और मुझे तो वो स्पष्ट है.. और मैं इसको अब दो-तीन साल से कह रहा हूं वो बिल्कुल स्पष्ट है और केंद्र सरकार उसको छिपाने की कोशिश कर रही है. सरकार उसको नजरअंदाज कर रही है मगर उस खतरे को ना छुपाया जा सकेगा और ना ही उसे अनदेखा किया जा सकेगा.’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन, भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘उनकी पूरी तैयारी चल रही है..उनका लद्दाख की तरफ और अरूणाचल की तरफ पूरा आफेंसिव प्रिपेरेशन (युद्ध की तैयारी) चल रहा है… हिन्दुस्तान की सरकार सोई हुई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बात को हिन्दुस्तान की सरकार सुनना नहीं चाहती है..मगर उनकी (चीन) तैयारी चल रही है, तैयारी युद्ध की है.. तैयारी कोई घुसपैठ की नहीं है... तैयारी युद्ध की है.’’ राहुल ने आगे कहा, ‘‘...अगर कोई भी इन बातों को समझता है..अगर आप उनके हथियारों का पैटर्न देख लें। वो क्या कर रहे हैं वहां पर .. वो युद्ध की तैयारी कर रहे हैं और हमारी सरकार उस बात को छुपाती है और उस बात को शायद स्वीकार नहीं कर पा रही है.

’’ इस मामले में केंद्र सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह हो क्यों रहा है… क्योंकि हिन्दुस्तान की सरकार 'इवेंट बेस्ड' काम करती है.. हिन्दुस्तान की सरकार स्ट्रेजेकली (रणनीति) काम नहीं करती. 'इवेंट बेस्ड' काम करती है. वे केंद्र सरकार वाले सोचते हैं कि भईया यहां पर एक इवेंट करो.. यहां पर एक और इवेंट करो मगर जब अंतरराष्ट्रीय संबंधों की बात होती है.. जियो स्ट्रेटेजी (भौगोलिक रणनीति) की बात होती है वहां पर इवेंट काम नहीं करता है.. वहां पर शक्ति काम करती है.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘...तो मैंने तीन-चार बार बोला है.. सावधान रहना चाहिए जो हो रहा है उसको समझना चाहिए.. उनके बयानबाजी आती रहती है.. मैं देखता हूं विदेश मंत्री बोलते रहते है..मगर शायद उनको अपनी समझ गहरी करनी चाहिए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड