विदेश की खबरें | कोविड-19 के बाद चीन ने पैंगोलिन की सुरक्षा का स्तर बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने कोविड-19 के बाद स्तनपायी जीव पैंगोलिन की सुरक्षा को बढ़ाया है और इसे पांडा जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों की तरह प्रथम-श्रेणी के संरक्षित जानवरों में रखा है।

बीजिंग, छह जून चीन ने कोविड-19 के बाद स्तनपायी जीव पैंगोलिन की सुरक्षा को बढ़ाया है और इसे पांडा जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों की तरह प्रथम-श्रेणी के संरक्षित जानवरों में रखा है।

ऐसा माना गया था कि कोरोना वायरस पैंगोलिन के जरिये फैला होगा। पैंगोलिन के मांस को चीन में खाया जाता है और पारंपरिक चीनी दवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप स्तनपायी का व्यापक पैमाने पर अवैध शिकार होता है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी महिला सिंथिया डान रिची का आरोप- पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने किया था उसके साथ रेप.

शुरूआत में कोविड-19 के लिए सांप और चमगादड़ पर संदेह के बाद चीनी वैज्ञानिकों का मानना है कि पैंगोलिन मानवों पर कोरोना वायरस के फैलने का मध्यवर्ती स्रोत हो सकता है।

यह बीमारी बाद में एक महामारी में बदल गई और इससे दुनिया में स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया। वुहान में कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला सामने आया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर से लॉकडाउन लगाने के विकल्प को किया खारिज.

सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की शनिवार को एक खबर के अनुसार इस सप्ताह के अंत में, चीन ने पैंगोलिन की सभी प्रजातियों को दूसरी श्रेणी से प्रथम श्रेणी के संरक्षित जानवरों में अपग्रेड करने की घोषणा की।

अन्य प्रथम श्रेणी के संरक्षित जानवरों में विशाल पांडा, तिब्बती मृग और लाल-मुकुट वाले क्रेन शामिल हैं।

विश्व पशु संरक्षण के एक वैज्ञानिक सन क्वानहुई ने ‘ग्लोबल टाइम्स’ को शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में, दुनिया की सभी आठ मौजूदा पैंगोलिन प्रजातियों को उनके संबंधित देशों और क्षेत्रों में लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\