जरुरी जानकारी | चीन ने अमेरिकी कंपनी पर लगाया 15 लाख डॉलर का जुर्माना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीजिंग म्यूनिसिपल के सांख्यिकी ब्यूरो की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, अमेरिकी कंपनी मिंट्ज ग्रुप अनुमति लिए बगैर विदेश से जुड़ी सांख्यिकीय जांच गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त रही है।
बीजिंग म्यूनिसिपल के सांख्यिकी ब्यूरो की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, अमेरिकी कंपनी मिंट्ज ग्रुप अनुमति लिए बगैर विदेश से जुड़ी सांख्यिकीय जांच गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त रही है।
हालांकि इस नोटिस में यह जानकारी नहीं दी गई है कि अमेरिकी कंपनी ने नियमों का किस तरह उल्लंघन किया है। लेकिन उस पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख डॉलर का अर्थदंड लगाया गया है।
विदेशी सलाहकार फर्म मिंट्ज ग्रुप पर गत अप्रैल में छापे मारे गए थे। यह कार्रवाई चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सरकार के विस्तारित जासूसी-रोधी नियमों के तहत की गई थी।
यह कंपनी अपने कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए कर्मचारियों एवं कारोबारी साझेदारों की पृष्ठभूमि का परीक्षण करने के साथ अन्य सूचनाएं भी जुटाने का काम करती है।
एपी प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)