विदेश की खबरें | चीन ने फिलिपींस में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, 18 जुलाई (एपी) फिलिपींस में अपने नागरिकों को आपराधिक मामलों में निशाना बनाए जाने को लेकर सामने आ रही खबरों के मद्देनजर चीन ने वहां पढ़ रहे छात्रों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 18 जुलाई (एपी) फिलिपींस में अपने नागरिकों को आपराधिक मामलों में निशाना बनाए जाने को लेकर सामने आ रही खबरों के मद्देनजर चीन ने वहां पढ़ रहे छात्रों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार को जारी इस संक्षिप्त चेतावनी में किसी विशिष्ट घटना का जिक्र नहीं किया गया है पर छात्रों से कहा गया है कि यदि उन्हें फिलिपींस में पढ़ना है तो अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ानी होगी।

हांगकांग के एक अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के अनुसार फिलिपींस में पढ़ रहे चीनी विद्यार्थियों की संख्या कम हो गई है। इसमें हालांकि आंकडे़ का खुलासा नहीं किया गया है।

दक्षिण चीन सागर में समुद्री दावों को लेकर विवादों के कारण चीन और फिलिपींस की सरकारों के बीच संबंध विशेष रूप से तनावपूर्ण हैं। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है। चीन ने फिलीपींस की मछली पकड़ने वाली नौकाओं को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारों और अन्य गैर-घातक जहाज़ी अवरोधकों का भी इस्तेमाल किया है।

राजनीतिक रूप से चीन ने हेग में संयुक्त राष्ट्र समर्थित अदालत के उस फैसले को मानने से इनकार कर दिया है जिसमें दक्षिण चीन सागर में चीन के अधिकांश दावों को खारिज कर दिया गया था। साथ ही चीन ने अमेरिका और मनीला के बीच घनिष्ठ संबंधों पर नाराजगी व्यक्त की है।

चीन अक्सर विदेशी सरकारों की कार्रवाइयों पर अपना असंतोष व्यक्त करने के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को बाधित करता है।

अप्रैल में चीन ने अमेरिका में चीनी छात्रों के लिए जोखिम के बारे में इसी तरह की चेतावनी जारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू