चीन में विदेशों से आए कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले 1,600 के पार, सीमाओं पर सख्त हुई जांच

मंगलवार को संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 4,632 बना हुआ है।

बीजिंग, 22 अप्रैल चीन में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से ज्यादातर चीन के वे नागरिक हैं जो विदेशों से लौटे हैं। इसके साथ देश में विदेशों से आए संक्रमितों के मामले बढ़कर 1,610 हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच और उपचार सुविधाएं बढ़ा दी हैं।

मंगलवार को संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 4,632 बना हुआ है।

हालांकि पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 82,788 हो गई जिनमें से 1,005 मरीजों की मौत हो गई जबकि 77,151 लोगों को छुट्टी दे दी गई। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने यह जानकारी दी।

चीन में संक्रमितों के 30 नए मामले सामने आए, जिनमें 23 लोग विदेशों से आए संक्रमित हैं और ऐसे मामले बढ़कर 1,610 हो गए। विदेशों से आए संक्रमितों के कुल मामलों में से 811 का इलाज चल रहा है और 41 लोगों की हालत गंभीर है।

मंगलवार को ऐसे 42 मामले आए जिनमें मरीज में रोग के कोई लक्षण नहीं हैं और ऐसे कुल 991 मामले हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक देश में विदेशों से आए संक्रमितों का जोखिम बढ़ रहा है इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड-19 की जांच और उपचार तेज कर दिए गए हैं। चीन की 22,000 किमी लंबी सीमा के रास्ते कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के देश में आने का बहुत जोखिम है।

इस जोखिम को देखते हुए चिकित्सा पेशेवरों और महामारी नियंत्रण विशेषज्ञों को कुछ सीमायी इलाकों में भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\