विदेश की खबरें | चीन तटरक्षक ने फिलीपीन नौसेना से रॉकेट का मलबा जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वाइस एडमिरल अल्बर्टो कार्लोस ने सोमवार को कहा कि रविवार को फिलीपीन के कब्जे वाले थीटू तट से निकाले जा रहे मलबे को जब्त करने से पहले चीनी जहाज ने फिलीपीन नौसेना की नौका को दो बार रोका। उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाइस एडमिरल अल्बर्टो कार्लोस ने सोमवार को कहा कि रविवार को फिलीपीन के कब्जे वाले थीटू तट से निकाले जा रहे मलबे को जब्त करने से पहले चीनी जहाज ने फिलीपीन नौसेना की नौका को दो बार रोका। उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

यह चीन, फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान से जुड़े रणनीतिक जलमार्ग में लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय विवादों में नवीनतम मामला है।

चीनी तट रक्षक जहाजों ने पहले भी विवादित जल क्षेत्र में फिलीपीन के बलों को आपूर्ति करने वाली फिलीपीन आपूर्ति नौकाओं का मार्ग अवरुद्ध कर दिया था, लेकिन किसी अन्य देश की सेना के कब्जे से वस्तुओं को जब्त करना एक ज्यादा निंदनीय कृत्य है।

कार्लोस ने कहा कि फिलीपीन नौसैनिकों ने थीटू द्वीप पर एक लंबी दूरी के कैमरे का उपयोग करते हुए लगभग 800 गज (540 मीटर) दूर एक टीले के पास तेज लहरों में बहते हुए मलबे को देखा। वे एक पोत पर सवार हुए और तैरती हुई वस्तु को इकट्ठा किया और अपनी पोत से बंधी रस्सी का उपयोग करके इसे वापस अपने द्वीप पर ले जाने लगे।

कार्लोस ने एक बयान में कहा कि जब फिलीपीन नाविक अपने द्वीप पर वापस जा रहे थे, “उन्होंने देखा कि चीन तट रक्षक पोत संख्या 5203 उनकी तरफ आ रहा था और बाद में दो बार उनके पूर्व नियोजित मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।”

कार्लोस ने कहा कि इसके बाद चीन तटरक्षक पोत से आए सैनिकों ने फिलीपीन के नौसैनिकों द्वारा ले जाई जा रही सामग्री जबरन अपने कब्जे में ले ली। उन्होंने और कोई विवरण दिए बगैर कहा कि इसके बाद फिलीपीन के नौसैनिकों ने द्वीप पर लौटने का फैसला किया।

सेना के पश्चिमी कमान के प्रवक्ता मेजर चेरिल टिंडोग ने कहा कि तैरते हुए धातु के टुकड़े पानी में पाए गए चीनी रॉकेट मलबे के कई अन्य टुकड़ों के समान दिखाई दे रहे छे। उन्होंने कहा कि फिलीपीन के नौसैनिकों ने जब्ती के खिलाफ कोई लड़ाई नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\