खेल की खबरें | सीरिया को हराकर चीन विश्व कप के एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कतर विश्व कप के अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिये चीन के लिये इस मैच में जीत हासिल करना जरूरी था। सीरिया ने पहले ही अपने ग्रुप का विजेता बनकर क्वालीफायर के फाइनल की 12 टीमों में जगह बना ली थी जिसमें आठ ग्रुप की विजेता टीम और चार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली उप विजेता टीम जगह बनायेंगी। चीन भी इस जीत से सर्वश्रेष्ठ उप विजेता के तौर पर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा।

कतर विश्व कप के अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिये चीन के लिये इस मैच में जीत हासिल करना जरूरी था। सीरिया ने पहले ही अपने ग्रुप का विजेता बनकर क्वालीफायर के फाइनल की 12 टीमों में जगह बना ली थी जिसमें आठ ग्रुप की विजेता टीम और चार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली उप विजेता टीम जगह बनायेंगी। चीन भी इस जीत से सर्वश्रेष्ठ उप विजेता के तौर पर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा।

आस्ट्रेलिया और जापान पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं और दोनों ऐसी टीमें रहीं जिन्होंने दूसरे दौर में सभी आठ मैचों में जीत हासिल कर यह किया।

झांग जिजे ने ब्रेक से दो मिनट पहले चीन के लिये पहला गोल किया। इसके बाद दूसरे हाफ में वु लेई और झांग युनिंग ने गोल कर चीन को लगातार चौथी जीत दिलायी।

चीन की टीम पहली बार विश्व कप में 2002 में खेली थी जब जापान और दक्षिण कोरिया ने एशिया में पहली बार फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट की सह मेजबानी की थी।

क्वालीफाइंग का तीसरा दौर सितंबर में शुरू होगा।

ईरान ने सरदार अजमौन के पहले हाफ में किये गये गोल से इराक को 1-0 से हराकर ग्रुप सी में शीर्ष स्थान पर रहकर अगले दौर में स्थान सुनिश्चित किया। हालांकि दोनों टीमों ने अगले दौर में जगह बनायी।

संयुक्त अरब अमीरात ग्रुप जी में शीर्ष पर रहा जिसने वियतनाम को 3-2 को हराया। दोनों ही अगले दौर में पहुंची।

सऊदी अरब ने उज्बेकिस्तान पर 3-0 से जीत दर्ज कर ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

ओमान और लेबनान ने अगले दौर में अपने स्थान पक्के किये और रविवार को दक्षिण कोरिया ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया था।

आस्ट्रेलिया ने जोर्डन को 1-0 को हराया और टीम ने क्वालीफायर के दूसरे दौर के आठ मैचों 28 गोल दागे जबकि महज दो गोल खाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज