विदेश की खबरें | चीन : शंघाई में तबाही मचाने के बाद पूर्वी तट की ओर बढ़ा मुइफा तूफान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार देर रात तूफान के तट से टकराने के बाद अधिकतम 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन सुबह तक तूफान कमजोर होकर ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात में बदल गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार देर रात तूफान के तट से टकराने के बाद अधिकतम 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन सुबह तक तूफान कमजोर होकर ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात में बदल गया।

बृहस्तिवार को इसके जियांग्सू प्रांत के पूर्वी हिस्सों की तरफ बढ़ते सम और कमजोर होने का पूर्वानुमान है।

शंघाई क्षेत्र में तूफान से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है और बृहस्पतिवार को सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। इससे पहले, तूफान के क्षेत्र से गुजरते समय इन सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।

सोशल मीडिया पर दक्षिणी शंघाई के निंगबो शहर में जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद कई स्कूटर और कार पानी में डूबी हुई दिख रही हैं।

जियांग्सू में तूफान की दस्तक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है और प्रांत के सभी जिलों में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह अधिकतम 108 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो दिन ढलते-ढलते धीरे-धीरे कमजोर होती चली जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\