देश की खबरें | दिल्ली में सर्द हवाएं चलीं, अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापामान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सर्द हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी में मौसम को ठंडा रखा।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापामान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सर्द हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी में मौसम को ठंडा रखा।

साक्षेप आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे 80 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई और न्यूनतम पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार हुआ और वह सुबह में ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया और रात आठ बजे तक इसी श्रेणी में रहा। एक्यूआई 193 था।

शहर में सोमवार को सुबह साढ़े आठे बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम रहते हुए 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम पारा 18.9 डिग्री रहा था।

विभाग के अधिकारियों ने तेज़ हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 181 (मध्यम) दर्ज किया गया। सोमवार को यह 207 (खराब) था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\