देश की खबरें | संतानहीन दंपति ने बच्ची का अपहरण किया, दो लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 16 नवंबर संतानहीन दंपति द्वारा कथित रूप से अपहृत की गई तीन साल की एक बच्ची को पुलिस ने 20 घंटे के भीतर बरामद कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दंपति ने 14 नवंबर को एक बस स्टेशन से बच्ची का उस समय अपहरण कर लिया जब उसकी मां अपने रिश्तेदार से बात कर रही थी।

यह भी पढ़े | बिहार: बीजेपी नेता मंगल पांडे और अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद की ली शपथ: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साथी यात्रियों ने उन्हें बताया कि एक दंपति बच्ची को अपने साथ ले गया है।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बच्ची का पता लगाने के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया गया।

यह भी पढ़े | हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता निर्मल सिंह पर उत्तर प्रदेश में गोहत्या का मामला दर्ज.

आरोपी पति-पत्नी पेशे से मजदूर हैं और विवाह के छह साल बाद भी संतानहीन हैं।

पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को बस स्टेशन पर बच्ची को अकेले देख उन्होंने उसे उठाया और रविवार को बस से महबूबनगर जिला चले गए। वहां से दोनों महबूबनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

आयुक्त ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने 20 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया और दंपति को गिरफ्तार करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)