देश की खबरें | बच्चा अपहरण मामला: माकपा ने कहा मां को उसका बच्चा मिलना चाहिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपने नाती का अपहरण करने के मामले में एक पाार्टी नेता के आरोपित होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को कहा कि वह चाहती है कि पीड़ित महिला को उसका बच्चा मिलना चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, 22 अक्टूबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपने नाती का अपहरण करने के मामले में एक पाार्टी नेता के आरोपित होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को कहा कि वह चाहती है कि पीड़ित महिला को उसका बच्चा मिलना चाहिए।

सत्तारूढ़ दल ने यह भी कहा कि इस मामले में उसका हस्तक्षेप एक सीमा तक ही हो सकता है क्योंकि इसमें कानूनी जटिलाएं शामिल हैं।

माकपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के जिला सचिव अनावूर नागप्पन ने यहां मीडिया से कहा कि कुछ समय पहले माकपा के स्थानीय नेता पी एस जयचंद्रन की बेटी अनुपमा एस चंद्रन ने यह मामला उनके संज्ञान में लाया था। नागप्पन ने कहा कि महिला को बताया गया कि पार्टी के स्तर पर मुद्दे को नहीं सुलझाया जा सकता और उसे अपना बच्चा वापस पाने के लिए कानूनी तौर तरीके अपनाने होंगे।

माकपा नेता ने कहा, “मां को उसका बच्चा मिलना चाहिए… पार्टी का यह रुख हमेशा से रहा है। मैंने अनुपमा से कहा कि यह मुद्दा पार्टी के स्तर पर नहीं सुलझाया जा सकता और इसलिए हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते। मैंने उसे कानूनी सहायता देने का प्रस्ताव भी दिया।”

उन्होंने कहा कि 23 वर्षीय महिला कभी उनसे मिलने नहीं आई लेकिन उनके कार्यालय को एक पत्र भेजा था और बाद में फोन पर बात की थी। नेता ने कहा कि उन्होंने अनुपमा के पिता पी एस जयचंद्रन से भी बात की थी जो पार्टी की स्थानीय समिति के सदस्य हैं। नागप्पन ने कहा कि उन्होंने जयचंद्रन से कहा था कि वह महिला का बच्चा लौटा दें।

नागप्पन ने कहा, “लेकिन उन्होंने कहा था कि वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि बच्चे को सरकारी बाल कल्याण केंद्र को सौंप दिया गया है और उसे वापस लेने में कानूनी अड़चनें हैं।”

माकपा से संबद्ध छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की पूर्व नेता अनुपमा ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से शिकायत की फिर भी उन्हें अपना बच्चा वापस लेने के लिए किसी ने उनकी मदद नहीं की।

अनुपमा का आरोप है कि एक साल पहले जब उनका बच्चा पैदा हुआ तो उनके माता पिता ने बच्चा उनसे ले लिया और पुलिस में अप्रैल से कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद परिवार के लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया गया।

पेरूरक्कडा पुलिस का कहना है कि इस सप्ताह अनुपमा के माता पिता, बहनों, पति और पिता के दो दोस्तों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, देर इसलिए हो रही है क्योंकि वे कानूनी राय का इंतजार कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू