देश की खबरें | मुख्य सचिव ने केदारनाथ का दौरा किया, अधिकारियों को यात्रा से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी 10 मई को शुरू हो रही चारधाम यात्रा से पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को केदारनाथ धाम का दौरा कर वहां चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया ।

देहरादून, 22 अप्रैल आगामी 10 मई को शुरू हो रही चारधाम यात्रा से पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को केदारनाथ धाम का दौरा कर वहां चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया ।

उन्होंने अधिकारियों को यात्रा से पहले किए जाने वाले सभी कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो ।

रतूड़ी ने आस्था पथ, गेस्ट हाउस, मंदाकिनी- सरस्वती घाट, म्यूजियम, केदारनाथ मंदिर परिसर, शिव उद्यान, अस्पताल एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा से पहले कार्य पूर्ण करने को कहा ।

इस साल चारधाम यात्रा 10 मई को शुरू हो रही है और पहले दिन गंगोत्री, यमुनोत्री के साथ ही केदारनाथ मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे । बदरीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को खुलेंगे ।

निरीक्षण के बाद रतूड़ी ने बताया, ‘‘ यहां सभी काम निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से चल रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जब 10 मई को मंदिर के कपाट खुलें, उससे पहले जितने भी काम पूरे होने हैं, उन्हें समय से पूरा कर लिया जाए और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।’’

रतूड़ी ने केदारनाथ मंदिर परिसर के सामने बन रहे भवनों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेंसियों एवं जिलाधिकारी से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भवनों के निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को अधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक गलियारे का कार्य तेजी से पूर्ण करने को कहा।

इसके बाद उन्होंने रेन शेल्टर, मंदाकिनी एवं सरस्वती नदियों के घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की ।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं निर्माण एजेंसियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सभी के साझा समन्वय से कठिन परिस्थितियों के बीच बेहतरीन कार्य हो रहा है और इसे आगे भी जारी रखते हुए समय पर सभी कार्य पूरे किए जाएं।

मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कारगर टोकन सिस्टम, जूते-चप्पल के रखरखाव, जैविक एवं अजैविक कूड़े के निस्तारण की कारगर व्यवस्था बनाने के निर्देश भी जिलाधिकारी को दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू