जरुरी जानकारी | मुख्यमंत्री यादव ने यूनिक्लो ब्रांड को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

तोक्यो, 29 जनवरी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कपड़ों की खुदरा विक्रेता कंपनी यूनिक्लो ब्रांड को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए बुधवार को आमंत्रित किया।

यादव ने तोक्यो के मिनातो-कु में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेईटीआरओ) के चेयरमैन सुसुमु काटाओका और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर व्यापक चर्चा की।

बैठक के दौरान, जेईटीआरओ को मुख्यमंत्री ने राज्य में एक कार्यालय स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ जेईटीआरओ ने कहा कि आगामी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ जापान की कंपनियों के लिए मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को समझने और साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक बेहतरीन मंच होगा। जेईटीआरओ इस आयोजन में तथा जापान की और कंपनियों को आमंत्रित करने व निवेश सहयोग बढ़ाने में सहायता करेगा।’’

मुख्यमंत्री ने जापान यात्रा के दूसरे दिन लगातार बैठकें की कंपनी प्रमुखों के साथ बातचीत की। उन्होंने कपड़ों की खुदरा विक्रेता कंपनी यूनिक्लो के संस्थापक तदाशी यानाई के साथ लंबी बातचीत की।

तदाशी अमेरिका में इस्तेमाल किए गए अपने मॉडल को दोहराना चाहते हैं, जहां उन्होंने कपास की खेती तथा उत्पादन में छोटे किसानों को शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने उनका और यूनिक्लो ब्रांड का मध्य प्रदेश में स्वागत किया और इस सहयोग के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। तदाशी वैश्विक व्यापार जगत में एक सम्मानित नाम है और उनके साथ गहरा सहयोग राज्य तथा ब्रांड दोनों के लिए पारस्परिक रूप से फायदेमंद होगा।

मध्य प्रदेश समूचे भारत में बेहद दुर्लभ अद्वितीय प्राकृतिक रूप से रंगीन कपास का एकमात्र उत्पादक भी है। उसके पास खेती के लिए विशाल भूमि, अच्छी श्रम नीतियां और शांतिपूर्ण श्रमिक संघ हैं साथ ही कपास की खेती के लिए आवश्यक पानी की अच्छी उपलब्धता भी है।

यादव ने जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोहेई हारा से भी मुलाकात की और मध्य प्रदेश में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, व्यापार समर्थन तथा युवा रोजगार पहल में जापान की विशेषज्ञता पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अलग से दी जानकारी में बताया, ‘‘ हमारी चर्चा मध्य प्रदेश में सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के उद्यमों, खासकर बुनियादी ढांचे और जल विद्युत परियोजनाओं के क्षेत्रों में जेआईसीए के संभावित योगदान पर केंद्रित थी।’’

तोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने ब्रिजस्टोन कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वैश्विक) शुइची इशिबाशी सहित विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की।

यादव ने कहा, ‘‘ मैंने अधिकारियों को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया, जो 24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। मध्य प्रदेश में मोटर वाहन और टायर विनिर्माण उद्योग में अपार संभावनाएं हैं, जो इसे औद्योगिक निवेश के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड