देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने लिया अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार 23 अक्टूबर को अयोध्या में होने वाले छठवें 'भव्य दीपोत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

अयोध्या, 19 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार 23 अक्टूबर को अयोध्या में होने वाले छठवें 'भव्य दीपोत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थानों का निरीक्षण किया और श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन भी किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘दीपोत्सव’ को सफल बनाने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग पारस्परिक समन्वय के साथ कार्य करें और तैयारी में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने साधु-संतों से भी दीपोत्सव कार्यक्रम में सहयोग की अपील की।

आदित्यनाथ ने ‘दीपोत्सव’ के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं व तैयारियों की नियमित रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शिरकत करने की संभावना है हालांकि जिला प्रशासन ने अभी तक उनके इस दौरे की पुष्टि नहीं की है।

इस बार दीपोत्सव में 15 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला दीपोत्सव होगा।

मुख्यमंत्री ने ‘श्री रामकथा पार्क’ के निरीक्षण के दौरान वहां सभी आवश्यक तैयारियों के साथ सन्त-महात्माओं, विशिष्ट लोगों एवं श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने श्रीरामलला विराजमान मन्दिर और श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया तथा वहां भी बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\