देश की खबरें | मुख्यमंत्री शर्मा ने 'राइजिंग राजस्थान' सम्मेलन में हुए करारों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार की निवेश और उद्योग संबंधी नीतियों से 'राइजिंग राजस्थान' वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के तहत हुए करार (एमओयू) निरंतर मूर्त रूप ले रहे हैं।

जयपुर, 11 जून मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार की निवेश और उद्योग संबंधी नीतियों से 'राइजिंग राजस्थान' वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के तहत हुए करार (एमओयू) निरंतर मूर्त रूप ले रहे हैं।

शर्मा ने इस सम्मेलन के तहत हुए विभिन्न विभागों के करारों की समीक्षा के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सवा तीन लाख करोड़ रुपये के करार की 'ग्राउंड ब्रेकिंग' से राज्य के विकास को नयी गति मिली है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से आगामी माह में एक लाख करोड़ रुपये के करारों की 'ग्राउंड ब्रेकिंग' सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने सभी विभागों के सचिवों को निवेशकों से नियमित संवाद स्थापित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को विभाग के एमओयू की नियमित समीक्षा कर मंजूरी आदि में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने में 'राइजिंग राजस्थान' वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन मजबूत स्तम्भ साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन ने प्रदेश में ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार किया है, जिसमें निवेशकों के लिए अधिकतम सुविधाएं एवं सेवाएं सुनिश्चित हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो घोषित नीतियां लंबित हैं उन्हें 31 जुलाई तक अंतिम रूप दिया जाए और साथ ही जारी हो चुकी नीतियों की बाकी अधिसूचना भी 30 जून तक जारी किए जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान