देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने की बाढ़ की स्थिति की समीक्षा, दिये निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

लखनऊ, 29 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

राज्य के अनेक हिस्से पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की चपेट में हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कुशीनगर, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, बलिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, कानपुर नगर, गौतमबुद्धनगर, सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर के अधिकारियों को राहत कार्यों के संचालन में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने, स्थिति की निगरानी करने और राहत प्रयासों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने प्रभावित आबादी को हर संभव सहायता मुहैया कराने की ताकीद की।

आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद प्रभावित जिलों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की कई टीमें तैनात की गई हैं।

उन्होंने जिलाधिकारियों को फसल के नुकसान का आकलन करने और सरकार को रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बाढ़ के कारण अपने घर और मवेशी गंवाने वाले लोगों को तत्काल वित्तीय सहायता देने का आह्वान किया।

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 11 जिलों में युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड