ताजा खबरें | मुख्यमंत्री पटनायक ने कांटाबांजी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में बोलांगीर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कांटाबांजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भुवनेश्वर, दो मई बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में बोलांगीर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कांटाबांजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके दो दिन पहले उन्होंने गंजम जिले में अपनी पारंपरिक हिंजिली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था।

मुख्यमंत्री पटनायक ने टिटलागढ़ में उपजिलाधिकारी कार्यालय तक एक मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने बीजद नेता एवं अपने सहपाठी एयू सिंहदेव और पार्टी नेता वीके पांडियन की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।

पटनायक ने दूसरी सीट के रूप में कांटाबांजी को चुना है क्योंकि यह कालाहांडी, बोलांगीर और बारगढ़ जैसी तीन लोकसभा सीटों से जुड़ी हुयी है। ये तीन लोकसभा सीटें 2019 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीती थीं।

बीजद के अंदरूनी सूत्रों का मानना ​​है कि कांटाबांजी से चुनाव लड़ने के पटनायक के फैसले का क्षेत्र में, खासकर बोलांगीर जिले में बीजद की हिस्सेदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

कांटाबांजी सीट पिछली बार कांग्रेस उम्मीदवार एसएस सलूजा ने जीती थी।

वर्ष 2019 के चुनावों में भी पटनायक ने दो सीटों - बीजेपुर और हिजिंली से चुनाव लड़ा था और दोनों में जीत हासिल की थी।

हालांकि उन्होंने बीजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था और हिंजिली सीट बरकरार रखी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े