मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के अधिकारियों को सुरंग स्थल पर नहीं भेजा: बिहार के श्रमिक ने कहा

उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों में शामिल बिहार निवासी एक श्रमिक ने बुधवार को शिकायत की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के श्रमिकों के बारे में जानकारी लेने के लिए अपने अधिकारियों को मौके पर नहीं भेजा और न ही राज्य में उनके रिश्तेदारों से संपर्क ही किया.

Nitish Kumar | PTI

उत्तरकाशी, 29 नवंबर : उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों में शामिल बिहार निवासी एक श्रमिक ने बुधवार को शिकायत की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के श्रमिकों के बारे में जानकारी लेने के लिए अपने अधिकारियों को मौके पर नहीं भेजा और न ही राज्य में उनके रिश्तेदारों से संपर्क ही किया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्रमिकों से मिलने पहुंचे तब श्रमिक ने यह शिकायत की. यह भी पढ़ें : Assembly Election2023: अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका ने तेलंगाना में मतदाताओं से की पारदर्शी सरकार चुनने की अपील

श्रमिक ने धामी से कहा, ‘‘सभी राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों के फंसे श्रमिकों की कुशलता जानने के लिए अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा था, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न तो किसी को भेजा और न ही हमारे घर पर हमारे परिजनों से सहानुभूति जताने के लिए संपर्क ही किया. मुझे नहीं पता कि हमने क्या गलती की थी.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट