देश की खबरें | डोडा मुठभेड़ में दार्जिलिंग के सैन्य अधिकारी के शहीद होने पर मुख्यमंत्री ममता ने जताया शोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के दार्जिलिंग निवासी कैप्टन बृजेश थापा के जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद होने पर शोक व्यक्त किया।
कोलकाता, 16 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के दार्जिलिंग निवासी कैप्टन बृजेश थापा के जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद होने पर शोक व्यक्त किया।
दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता ने भी भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में थापा और तीन अन्य भारतीय सैनिकों के बलिदान पर शोक जताया।
बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि दार्जिलिंग के एक युवा सैन्य अधिकारी बृजेश थापा ने जम्मू कश्मीर में कर्तव्य निभाते हुए बलिदान दे दिया। मेरी हार्दिक संवेदना।’’
दार्जिलिंग के जिंग टी एस्टेट निवासी इस 27 वर्षीय युवा कैप्टन के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) भुवनेश के. थापा हैं।
बिस्टा ने एक संदेश में कहा, ‘‘वह आज उन अमर भारतीयों की सेना में शामिल हो गए हैं जिन्होंने हमारे देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।’’
दार्जिलिंग के सांसद ने कहा, ‘‘गहन दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं (सेवानिवृत्त) कर्नल भुवनेश के. थापा के साथ हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)