देश की खबरें | मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी से महिलाओं के साथ समान व्यवहार करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को देवी मानने के बजाय उनके साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।

कोलकाता, आठ मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को देवी मानने के बजाय उनके साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा,"महिलाओं के लिए कभी भी सिर्फ एक दिन समर्पित नहीं होना चाहिए, क्योंकि हर एक दिन हर महिला का है। हर महिला के पास हर दिन अपनी दुनिया को आकार देने की ताकत और शक्ति होती है।"

बनर्जी ने कहा," मैं अपनी सभी माताओं और बहनों से आग्रह करती हूं कि वे अपनी ताकत को पहचानें।"

उन्होंने कहा कि हिलाओं के लिए अपनी ताकत पहचानने का अब से बेहतर समय कभी नहीं आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी से कमजोर नहीं हैं, न ही हम किसी से कमतर हैं। शारीरिक ताकत से परे, हमारी आंतरिक सहनशीलता, निर्भिकता के साथ खड़ा होने का साहस, और पलटवार करने का संकल्प यह तय करता है कि महिलाएं कितनी दूर तक जा सकती हैं और आने वाली चुनौतियों का किस प्रकार सामना कर सकती हैं।

उन्होंने कहा, "हम समानता की दुनिया में विश्वास करते हैं, जहां हर व्यक्ति को - चाहे वह किसी भी लिंग का हो उसे आगे बढ़ने का अधिकार है।"

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपनी ताकत को पहचानें। अगर हम सब एकजुट होकर काम करें, तो हम किसी भी मुश्किल को पार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘इस महिला दिवस पर, आइए हम महिलाओं को देवी के रूप में देखने के बजाय अधिकार संपन्न इंसान के रूप में उनके साथ समानता का व्यवहार करके उन्हें सम्मानित करें। इस दिन को इस रूप में मनाएं कि हर दिन सभी का है और लैंगिक पहचान से परे सभी लोग सुध लिए जाने, सुने जाने और सम्मान पाने के हकदार हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\