देश की खबरें | पश्चिम बंगाल राजभवन में ‘चाय पर मुलाकात’ कार्यक्रम में शामिल हुई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन गईं और वहां राज्यपाल जगदीप धनखड़ की मेजबानी वाले ‘चाय पर मुलाकात’ कार्यक्रम में शामिल हुई।

कोलकाता, 26 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन गईं और वहां राज्यपाल जगदीप धनखड़ की मेजबानी वाले ‘चाय पर मुलाकात’ कार्यक्रम में शामिल हुई।

उल्लेखनीय है कि धनखड़ को जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किये जाने के बाद से उनके और मुख्यमंत्री बनर्जी के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर तनातनी वाले संबंध रहे हैं।

राज्य सचिवालय सूत्रों ने बताया कि बनर्जी आज दोपहर राजभवन गई और वहां करीब 45 मिनट तक रूकीं।

सूत्रों ने बताया कि यह यात्रा प्रोटोकॉल के मुताबिक थी और मुख्यमंत्री ने धनखड़ तथा उनकी पत्नी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

भाजपा नेता एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किये गये गणमान्य लोगों में शामिल थे।

गौरतलब है कि छह जनवरी को ममता ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की थी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मुलाकात को उस वक्त राजनीतिक गलियारों में सामान्य घटनाक्रम के तौर पर देखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट