देश की खबरें | कर्नाटक में नवंबर तक मुख्यमंत्री बदला जाना तय है: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के सिद्धरमैया के दावे के बावजूद बुधवार को कहा कि अक्टूबर या नवंबर में राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होगा।

बेंगलुरु, दो जुलाई कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के सिद्धरमैया के दावे के बावजूद बुधवार को कहा कि अक्टूबर या नवंबर में राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होगा।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच अशोक ने यह टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बंटा हुआ घर है और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सत्ता हासिल करने के संकेत दे रहे हैं।

भाजपा नेता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अक्टूबर या नवंबर में मुख्यमंत्री बदला जाना तय है। कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश रखते हैं।”

अशोक ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं।

नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, सिद्धरमैया का बार-बार यह कहना कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, अपनी कुर्सी खोने के डर से है।

अशोक ने कहा, “शिवकुमार सत्ता हथियाने के संकेत दे रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे घोषणा करें कि सिद्धरमैया 2028 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हम (भाजपा) इसे 'छठी गारंटी' के तौर पर स्वीकार करेंगे और चुप रहेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी