देश की खबरें | मुख्यमंत्री फडणवीस को अपनी बेटी की परवाह है, तो मराठा बच्चों की क्यों नहीं : जरांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को पूछा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को अपनी बेटी की इतनी अधिक परवाह है, तो वह मराठा बच्चों के लिए भी उतना ही परवाह क्यों नहीं करते और उन्हें आरक्षण क्यों नहीं दे देते।

छत्रपति संभाजीनगर, पांच फरवरी कोटा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को पूछा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को अपनी बेटी की इतनी अधिक परवाह है, तो वह मराठा बच्चों के लिए भी उतना ही परवाह क्यों नहीं करते और उन्हें आरक्षण क्यों नहीं दे देते।

मराठा समुदाय के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर कई बार भूख हड़ताल कर चुके जरांगे ने फडणवीस के मंगलवार को दिए गए बयान का जिक्र किया।

जरांगे ने कहा कि इस बयान में फडणवीस ने कहा था कि उनकी बेटी की 10वीं कक्षा की परीक्षा खत्म होने तक उन्होंने मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में स्थानांतरित होने को स्थगित कर दिया था।

यहां पत्रकारों से बातचीत में जरांगे ने कहा, ‘‘हमने कल एक पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार देखा...अगर उन्हें अपनी बेटी की इतनी अधिक परवाह है, तो वह मराठा समुदाय के बच्चों की परवाह क्यों नहीं करते?’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप अपनी बेटी की खातिर महज 500 मीटर दूर दूसरे बंगले में स्थानांतरित नहीं हो रहे हैं....तो फिर आपको हमारे बच्चों की दुर्दशा क्यों नहीं दिखती जो परीक्षा में कम नंबर आने पर फंदे से लटक जाते हैं?’’

जरांगे ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उन्हें आरक्षण क्यों नहीं दे देते जो उनका अधिकार है।’’

उन्होंने दावा किया धनगर समुदाय को भी आरक्षण के वादे के साथ 10 साल तक भ्रमित किया गया, लेकिन आरक्षण कभी नहीं दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड