CM मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में लावारिस कुत्तों के हमले में बच्चे की मौत पर जताया दुख

शहर के जवाहर नगर में लावारिस कुत्तों के एक झुंड के हमले में 18 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए.

Revanth Reddy | Facebook

हैदराबाद, 17 जुलाई : शहर के जवाहर नगर में लावारिस कुत्तों के एक झुंड के हमले में 18 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए. पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात बच्चा अपने घर से बाहर निकला और एक कुत्ता उसे कुछ दूर तक घसीट कर ले गया. बाद में कुछ लावारिस कुत्ते उस पर झपट पड़े और उसे बुरी तरह नोंचा तथा काटा जिससे वह घायल हो गया.

जवाहर नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पीड़ित परिवार सिद्दीपेट जिले का रहने वाला है और दो महीने पहले वह जवाहर नगर में रहने आया था. कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं की शिकायतों पर गौर करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह लावारिस कुत्तों की समस्या वाले इलाकों के निवासियों की शिकायतें प्राप्त करने के लिए एक ‘टोल फ्री नंबर’ या ‘कॉल सेंटर’ स्थापित करें. यह भी पढ़े : Akhilesh Yadav On BJP: भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है- अखिलेश यादव

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि एक बैठक में उन्होंने कुत्तों के हमलों के कारणों का अध्ययन करने के लिए पशु चिकित्सकों और ‘ब्लू क्रॉस’ जैसे पशु कल्याण संगठनों के प्रतिनिधियों वाली विशेषज्ञों की एक समिति बनाने का सुझाव दिया. उन्होंने अधिकारियों को कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान चलाने के भी निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि हैदराबाद के सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुत्ते के काटने के पीड़ितों के उपचार के लिए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड