देश की खबरें | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति पर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति पर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा की और नागरिकों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

मुंबई, 27 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति पर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा की और नागरिकों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तथा बांध का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कोल्हापुर के जिलाधिकारी अमोल येडगे के साथ बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।

शिंदे ने कहा कि सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो और भारतीय सेना की एक टीम को लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मौजूद शिंदे ने राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले येडगे से बात की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाना चाहिए और उन्हें आश्रय गृहों में सभी सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को पानी छोड़े जाने के संबंध में अलमाटी बांध प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में रहना चाहिए और लोगों को समय पर सचेत करना चाहिए ताकि किसी को भी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट