देश की खबरें | मुख्यमंत्री भजन लाल ने मंदिर में अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मानसरोवर के हंस विहार मंदिर में ‘‘स्वच्छ मंदिर अभियान’’ की शुरुआत की।

जयपुर, 14 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मानसरोवर के हंस विहार मंदिर में ‘‘स्वच्छ मंदिर अभियान’’ की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मकर संक्रांति पर्व से सभी तीर्थ स्थलों में ‘‘स्वच्छता अभियान’’ की शुरुआत करने का आह्वान किया गया था, इसी के तहत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रमदान किया।

शर्मा ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मंदिरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

इस अवसर पर जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ रविवार को जयपुर में अभियान के तहत श्रमदान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट