देश की खबरें | मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मेकेदातु मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि वह आने वाले दिनों में मेकेदातु बांध मुद्दे को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। इस मुद्दे पर कर्नाटक और उसके पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के बीच विवाद है।

बेंगलुरु, एक अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि वह आने वाले दिनों में मेकेदातु बांध मुद्दे को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। इस मुद्दे पर कर्नाटक और उसके पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के बीच विवाद है।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, '' आने वाले दिनों में मैं एक सर्वदलीय बैठक बुलाऊंगा। जब भूमि और जल संबंधी मुद्दों की बात होती है तो सभी दल एक हो जाते हैं। हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जद (एस) के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा किये जा रहे विरोध से अवगत हैं।

उल्लेखनीय है कि मेकेदातु बांध को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी गतिरोध के बावजूद कर्नाटक ने बांध का कार्य शुरू करने की बात पर जोर दिया है जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में कावेरी नदी क्षेत्र के आसपास के कई स्थानों पर मेकेदातु परियोजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुये हैं। तमिलनाडु ने इस परियोजना का विरोध करते हुये कहा है कि इससे राज्य के हित प्रभावित होंगे और उसके किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा।

वहीं, बाढ़ राहत के उपायों के संबंध में बोम्मई ने कहा कि सरकार आपातकालीन कार्य के लिए 670 करोड़ रुपये आवंटित करेगी और निचले इलाकों में जल स्तर कम होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, '' कृष्णा नदी जल क्षेत्र में बेलगावी, उत्तर कन्नड़ और उडुपी में जलभराव है। 13 जिलों के कुल 466 गांव प्रभावित हुये हैं जबकि 13 लोगों की मौत हुई है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार