देश की खबरें | ट्रेन की अनियमित आवाजाही को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रेन की अनियमित आवाजाही और इन्हें कभी भी निरस्त किये जाने से आम जनता को होने वाली परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, तीन अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रेन की अनियमित आवाजाही और इन्हें कभी भी निरस्त किये जाने से आम जनता को होने वाली परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कई ट्रेन की अनियमित आवाजाही, ट्रेन को कभी भी निरस्त किये जाने और पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों से एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिये जाने से आम जनता को हो रही परेशानी के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि रेलवे प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली अनेक लंबी दूरी की ट्रेन तथा स्थानीय यात्री ट्रेन को विगत लंबी अवधि से बिना किसी पूर्व सूचना और औचित्य पूर्ण कारण के निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने पत्रा में लिखा कि शेष ट्रेन के भी अत्यधिक देरी से चलने के कारण राज्य के लाखों ट्रेन यात्रियों के मन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार से अनेक बार अनुरोध करने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

उन्होंने पत्र में बताया कि यात्री ट्रेन के अव्यवस्थित संचालन का मुख्य कारण राज्य के खनिजों को अन्य राज्यों में ले जाने वाली माल गाड़ियों की संख्या में वृद्धि होना तथा उनके परिचालन को यात्री ट्रेन की तुलना में अधिक प्राथमिकता दिया जाना है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, यात्रियों के असंतोष का एक अन्य कारण यह भी है कि रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन के परिचालन में ऐसी अराजकता देश के अन्य किसी राज्य में नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वे अविलंब सभी यात्री ट्रेन का परिचालन पूर्ववत आरंभ करने तथा ट्रेन के घंटों की देरी से चलने पर रोक लगाने के लिए रेल मंत्रालय को आवश्यक निर्देश दें ताकि जनता में पनपे व्यापक असंतोष को समाप्त किया जा सके।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\