देश की खबरें | मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील में मिले सम्मान पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी और इसे पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

लखनऊ, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी और इसे पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रतिष्ठित सम्मान आपके दूरदर्शी नेतृत्व और विश्वास, सहयोग और साझा वैश्विक लक्ष्यों के माध्यम से भारत-ब्राजील संबंधों को मजबूत करने के आपके समर्पित प्रयासों को दर्शाता है।’’

इस सम्मान को ‘‘सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण’’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत के बढ़ते वैश्विक कद का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी को मंगलवार को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया गया।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा ने प्रधानमंत्री मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रमुख वैश्विक मंचों पर भारत-ब्राजील सहयोग बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया।

मई 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से किसी विदेशी सरकार द्वारा उन्हें दिया गया यह 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी