देश की खबरें | उत्तराखंड पेयजल निगम के कुमाऊं के प्रभारी मुख्य अभियंता निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड पेयजल निगम के कुमाऊं के प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास को बृहस्पतिवार को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

देहरादून, 17 जुलाई उत्तराखंड पेयजल निगम के कुमाऊं के प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास को बृहस्पतिवार को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

उत्तराखंड पेयजल निगम के अध्यक्ष शैलेष बगोली द्वारा यहां जारी एक आदेश के अनुसार, मुख्य अभियंता का प्रभार देख रहे अधीक्षण अभियंता विकास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इसमें कहा गया कि विकास के विरूद्ध यह कार्रवाई संजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत के आधार पर की गयी है।

शिकायत में कहा गया है कि विकास ने 2022 में पेयजल निगम देहरादून में अधीक्षण अभियंता पद पर तैनाती के दौरान कुमार को उनकी फर्म ‘मैसर्स हर्ष इन्टरप्राइजेज’ का उत्तराखंड पेयजल निगम में पंजीकरण करवाने एवं विभाग में कार्य दिलाने का आश्वासन दिया।

शिकायत के अनुसार, इसके एवज में विकास के कहने पर कुमार ने अपनी फर्म के माध्यम से ‘मैसर्स कुचु-पुचु इंटरप्राजेज’ में पांच किस्तों में कुल 10 लाख रूपये जमा कराए।

इस शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि मैसर्स कुचु-पुचु इन्टरप्राइजेज फर्म में एक साझेदार विकास की पत्नी रंजु कुमारी हैं। इस पर विकास से 15 दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा गया लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।

विकास के खिलाफ आरोपों को बेहद गंभीर प्रकृति का तथा उनके कृत्यों को कर्मचारी आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान