देश की खबरें | मुख्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला स्तर के अधिकारियों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए लखनऊ के तीन दिवासीय दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुधवार को जिला और संभाग स्तर के अधिकारियों से मुलाकात की।

लखनऊ, 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए लखनऊ के तीन दिवासीय दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुधवार को जिला और संभाग स्तर के अधिकारियों से मुलाकात की।

मंगलवार को यहां पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त और उनकी टीम ने आज दिन भर अधिकारियों के साथ बैठक की।

विधानसभा परिसर में स्थित तिलक हॉल में भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने जिला एवं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार की गयी स्वीप बुकलेट, मतदाता निर्देशिका तथा ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी देने वाले ‘पर्चे’ का विमोचन किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त, दोनों चुनाव आयुक्तों सहित कुल 13 सदस्यीय दल 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिन के लिए लखनऊ आया हुआ है।

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के माध्यम से प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। अब यह 11 अंक की वृद्धि के साथ 868 हो गया है। एक नवंबर, 2021 को आलेख प्रकाशन के समय 1000 पुरूष मतदाताओं के सापेक्ष लिंगानुपात 857 था।

विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के माध्यम से मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उसमें कहा गया है कि ईवीएम एवं वीवीपैट से जुड़े पर्चें में मतदाताओं को वोट और उससे जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी गयी है। वीवीपैट के माध्यम से मतदाता अपने वोट का सत्यापन कर सकते हैं। इस पर्चे पर कन्ट्रोल यूनिट, वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) तथा बैलेट यूनिट (बीयू) को भी प्रदर्शित किया गया है।

इस बीच उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर एक बार फिर मिलने के लिये समय मांगा है। उन्होंने लिखा है कि मंगलवार को चुनाव आयोग से मिलने गया प्रतिनिधिमंडल पार्टी द्वारा अधिकृत नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट