देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : करंट लगने से जंगली हाथी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायगढ़, 21 जनवरी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में सोमवार—मंगलवार की रात करंट लगने से एक युवा नर हाथी की मौत हो गई। हाथी की उम्र लगभग 10 वर्ष है।

धरमजयगढ़ वन मंडल के वनमंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि क्रोंधा वन परिसर के अंतर्गत एक खेत में मृत हाथी पाया गया।

जोगावत ने बताया कि खेत स्थानीय किसान नंदराम राठिया का है। उसने मक्के की फसल की सुरक्षा के लिए करंट प्रवाहित बिजली का तार खेत में बिछा दिया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने सुबह घटना की सूचना मिलने पर अपने एक दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया। दल में चिकित्सक भी शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को जंगल में ही दफनाया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने किसान नंदराम राठिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

धरमजयगढ़ वन मंडल में पिछले वर्ष हाथियों के तीन बच्चों की स्वाभाविक मौत हुई थी।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड