देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 30 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुतकेल गांव में नक्सलियों ने दिनेश पुजारी (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात हथियारबंद नक्सलियों का दल पुतकेल गांव पहुंचा और धारदार हथियार से दिनेश की हत्या कर वहां से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से माओवादियों की पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है जिसमे नक्सलियों ने दिनेश पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\