देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : अपहरण के बाद ग्रामीण की गला रेतकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर एक ग्रामीण का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 11 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर एक ग्रामीण का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के बंगापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कहूरगांव के करीब सुरक्षा बलों ने ग्रामीण गोपीराम मडकम का शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पता चला है कि आठ अगस्त को नक्सलियों ने मडकम को उसके गांव से अगवा कर लिया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण के अपहरण के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीणों ने उसकी हत्या की सूचना पुलिस को दी, तब मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और जंगल से उसका शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

हालांकि, हत्या के कारणों के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\