देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 22 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों के भी घायल होने संभावना है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पुसनार और हिरोली गांव के बीच सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के लिए माओवादियों ने बारूदी सुरंग बिछायी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद रविवार को पुसनार शिविर से जिला रिजर्व बल (डीआरजी) और कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान रात करीब आठ बजे जंगल में थे तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में कोबरा 202 बटालियन के आरक्षक नकुल और मोहम्मद शाहिद घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवानों को हाथ और पैर में चोट लगी है। उन्हें इलाज लिए बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल जवानों की स्थिति सामान्य है तथा खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कम से कम तीन नक्सलियों को भी गोली लगते देखा गया है जिन्हें उनके साथी अपने साथ ले गए हैं। इलाके में तलाश अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड