देश की खबरें | छत्तीसगढ़: जंगली हाथियों के हमले में दो बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों के एक झुंड के हमले में दो बच्चों की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूरजपुर, 10 नवंबर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों के एक झुंड के हमले में दो बच्चों की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को रामानुजनगर वन क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास टोंगटैया पहाड़ी पर हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक दिशु (11) और उसकी बहन काजल (पांच) पंडो जनजाति से थे।

पंडो जनजाति विशेष रूप से वंचित आदिवासी समूह है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 11 हाथियों के एक झुंड ने पहाड़ी पर बनी एक झोपड़ी पर हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि माता-पिता भागने में सफल रहे जबकि हाथियों के हमले में बच्चों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि वन व पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि दी गई है और औपचारिकताओं के बाद 5.75 लाख रुपये का शेष मुआवजा वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हमले के बाद पहाड़ी पर स्थित चार अन्य झोपड़ियों को खाली करा दिया गया और निवासियों को प्रेमनगर में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि झुंड को भगाने के प्रयास जारी हैं।

छत्तीसगढ़ के खासकर उत्तरी भाग में मानव-हाथी संघर्ष पिछले एक दशक से चिंता का विषय रहा है। यह खतरा धीरे-धीरे मध्य क्षेत्र के जिलों में फैल रहा है।

सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और बलरामपुर में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं दर्ज की गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\