देश की खबरें | छत्तीसगढ़: दुर्ग में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

दुर्ग, 24 मई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को दो बांग्लादेशी महिलाओं को देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों की पहचान सनाया नूर और खुशबू बेगम के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, “राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान करने के लिए गठित जिला पुलिस के विशेष कार्य बल ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर से उन्हें गिरफ्तार किया। ”

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान नूर और बेगम ने पहले अपना नाम क्रमश: सपना शर्मा उर्फ ​​सपना मंडल और रानी पासवान बताया था।

अधिकारी ने बताया कि नूर और बेगम बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के जोबरहाट की रहने वाली हैं।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को भारतीय न्याय संहिता, विदेशी अधिनियम 1946 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)