देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सुकमा में तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, 31 मई छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंदपल्ली गांव के जंगल में तीन नक्सलियों डोडी पोदिया उर्फ प्रकाश (36), डोडी पाण्डू (18) और डोडी नंदू (28) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि डोडी पोदिया और डोडी पाण्डू पर आठ-आठ लाख रुपये और डोडी नंदू पर पांच लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों को गोंदपल्ली और आस-पास के इलाक़े में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गये तीनों आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण की हत्या और अन्य अपराध में संलिप्त होने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस