देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बालोद, 28 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के सहगांव के करीब एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार में सवार चंपा साहू (42 वर्ष), उनकी मां अहिल्या साहू और बेटी खुशी साहू (16) की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि गिधाली गांव निवासी चंपा साहू ने बुधवार को नयी कार खरीदी थी और वह बृहस्पतिवार को कार में सवार होकर अपने परिवार के साथ देवी दर्शन के लिए राजनांदगांव जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ जा रहा था।

उन्होंने बताया कि देर शाम वापसी के दौरान जब साहू का परिवार सहगांव के करीब पहुंचा, तो उनकी कार सड़क पर एक भैंस से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंपा साहू के पिता, पत्नी और एक बेटा घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और मृतकों के शवों व घायलों को अस्पताल भेजा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल