देश की खबरें | छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में तीन नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 27 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र से एक नक्सली को तथा तर्रेम थाना से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के फरसेगढ़ बाजार के पास से नक्सली अशोक कोरसा (25) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया माओवादी पुलिस दल की रेकी के लिये आसपास घूम रहा था। वह 15 मई को सोमनपल्ली के करीब थाना प्रभारी के वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ाने की कोशिश में शामिल था। इस घटना में थान प्रभारी बाल-बाल बचे थे।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए माओवादी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने तर्रेम थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेद्दागेलुर, चिन्नागेलुर और गुंडम गांव की ओर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बीजापुर और तर्रेम थाना का संयुक्त बल गश्त के लिए रवाना हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान पेद्दागेलुर से दो माओवादियों ईरया कड़ती (35) और लक्ष्मण फुलसुम (29) को पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला समेत अन्य मामलों में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट