देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : संदिग्ध नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पूर्व उप सरपंच सहित दो ग्रामीणों की कथित तौर पर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर/सुकमा, 29 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पूर्व उप सरपंच सहित दो ग्रामीणों की कथित तौर पर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में रामजी डोडी नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई है जबकि सुकमा जिले में एक अन्य ग्रामीण मडकाम राजू की हत्या की गई है। दोनों घटनाएं मंगलवार रात को हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धनौरा पुलिस थाना क्षेत्र (नारायणपुर) के अंतर्गत झारा गांव के पूर्व उप सरपंच डोडी की उनके घर के पास गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक दर्जन से अधिक नक्सलियों के एक समूह ने डोडी को उस समय रोक लिया जब वह पैदल अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। बाद में उसके परिवार के दो और सदस्यों को उसके घर से अपहरण कर लिया।

उन्होंने बताया कि तीनों को पास के एक जंगल में ले जाया गया जहां नक्सलियों ने डोडी की हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को एक पोस्टर के साथ शव सौंप दिया। पोस्टर में लिखा है कि डोडी पुलिस मुखबिर के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना सुकमा जिले की है। जिले के भेजी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओंधेपारा गांव में राजू पर संदिग्ध नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया गया है, जिसमें माओवादियों की कोंटा एरिया कमेटी ने दावा किया है कि पीड़ित पुलिस मुखबिर के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल को घटनास्थल पर भेजा गया। दोनों जगहों पर तलाशी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट