देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत छह नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीजापुर, 27 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत रवाना किया गया था। अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के जवान शामिल थे।

उन्होंने बताया कि दल जब क्षेत्र के चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे पहुंचा तब नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब दो महिला समेत छह नक्सलियों के शव तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मौके से बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की खबर है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है, जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Weather Update: शारजाह में ओस बनेगी गेम चेंजर या बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला? दूसरे टी20 मुकाबले से पहले जानें मौसम और पिच का हाल