देश की खबरें | छत्तीसगढ़: शौचालय की दीवार गिरने से सात वर्षीय छात्रा की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्कूल में शौचालय की दीवार गिरने से सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है।

बिलासपुर (छत्तीसगढ़), चार जनवरी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्कूल में शौचालय की दीवार गिरने से सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीतांजलि सिटी फेस-2 के निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में शौचालय की दीवार गिरने से दूसरी कक्षा की छात्रा वैशाली साहू की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैशाली रोज की तरह मंगलवार को स्कूल गई थी। दोपहर 12 बजे जब वह शौचालय गई तब शौचालय की दीवार उस पर गिर गई। इस घटना में वैशाली के सिर में गंभीर चोट आई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिली तब वह बालिका को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के पिता टिकेश्वर साहू ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्कूल संचालक नरेश साहू को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि स्कूल के शौचालय में छत नहीं है तथा उसकी हालत जर्जर है। जब बालिका वहां गई तब दीवार उसके ऊपर गिर गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू