देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, तीन जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नारायणपुर, सात जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर स्थित मुंगेडी और गोबेल क्षेत्र में भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान शुक्रवार को जब गोबेल क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से दिन भर रूक-रूककर गोलीबारी हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक सात नक्सलियों का शव बरामद किया है। साथ ही बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

अधिकारियों ने बताया कि इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 45वीं वाहिनी का बल शामिल है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खोज अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ के साथ ही इस वर्ष अब तक राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 125 नक्सली मारे जा चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर अंतर-जिला सीमा पर जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे, जबकि 10 मई को बीजापुर जिले में 12 नक्सली मारे गए थे।

पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर जंगल में हुई मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत दस नक्सली मारे गए थे और 16 अप्रैल को कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू