देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में वांछित एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 27 जून , छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में वांछित एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में दो से चार अन्य नक्सलियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ ले गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बोदगुबली गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सली संगठन के कोंटा एरिया कमेटी के अहम सदस्य सोडी दुला को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि भेजी और एर्राबोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरईगुड़ा और रेगड़गट्टा क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी के वेट्टी भीमा, मंगडू, कोसी, सोडी दुला सहित नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी जिसके बाद सुकमा की ज़िला पुलिस, जिला रिजर्व बल (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज दोपहर जब सुरक्षा बल के जवान बोदगुबली गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव, एक बंदूक, बारूदी सुरंग और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान सोडी दुला के रूप में हुई है। दुला पर नक्सल अपराध के 15 मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान अभियान में है तथा इलाके की छानबीन की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू