देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : 52 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 52 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, 30 जनवरी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 52 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में पीएलजीए बटालियन नंबर एक में सक्रिय नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया जिले में सक्रिय नक्सली कलमू मंगड़ू (30), माड़वी बुधरी (25), समीर उर्फ मिडियम सुक्का (22), रजनी उर्फ राजे (20), शांति कवासी (18), मड़कम सोमड़ी (25), नुप्पो नरसी (22), मड़कम हिड़मे (21) और नुप्पो हुंगी (50) ने सुकमा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कलमू मंगड़ू, समीर, महिला नक्सली माड़वी बुधरी, रजनी, शांति और मड़कम सोमड़ी के सर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि महिला नक्सली नुप्पो नरसी के सर पर दो लाख रुपये तथा महिला नक्सली मड़कम हिड़मे और नुप्पो हुंगी के सर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में चल रहे ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार शिविर स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के खिलाफ जिले में बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। इन घटनाओं में पुलिस दल पर हमला और बारूदी सुरंग विस्फोट जैसी घटनाएं शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है तथा उन्हें पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट