देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने की एक ग्रामीण की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नारायणपुर, नौ दिसंबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण की पहचान कोमल मांझी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मांझी जब छोटेडोंगर गांव में एक देवी मंदिर में पूजा करके लौट रहा था तब अज्ञात नक्सलियों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मांझी छोटेडोंगर के एक लोकप्रिय वैद्यराज (पारंपरिक चिकित्सक) के भतीजे थे और दोनों (चाचा-भतीजे) को पूर्व में नक्सलियों से जान से मारने की धमकी मिली थी।

उन्होंने बताया, “पिछले महीने विधानसभा चुनाव के दौरान, जिले के अंदरूनी इलाकों से कुछ लोगों को नारायणपुर मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था और उन्हें सुरक्षा में रखा गया था। इनमें मांझी और उनके चाचा भी थे।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद, दोनों अपने गांव लौट आए और सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से एक कथित माओवादी हस्तलिखित पर्चा बरामद किया गया है जिसमें नक्सलियों ने मांझी पर आमदई घाटी लौह अयस्क खदान के लिए एजेंट के रूप में काम करने और भारी पैसा कमाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\