देश की खबरें | छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह में महिला की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने 40 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, आठ दिसंबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने 40 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मद्देड़ थानाक्षेत्र के लादेड़ गांव में रहने वाली यालम सुकरा को शनिवार को अगवा कर लिया और उसे पास की एक पहाड़ी पर ले गए।

उन्होंने बताया कि सुकरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को इलाके में छोड़ दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से नक्सलियों की मद्देड़ क्षेत्रीय कमेटी का एक पर्चा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पर्चे में नक्सलियों ने महिला पर 2017 से पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने का आरोप लगाया।

अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के साथ ही नक्सलियों ने इस साल बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में अब तक 60 से अधिक लोगों की हत्या की है।

नक्सलियों ने छह दिसंबर को बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र में आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक महिला सहायिका की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी जबकि चार दिसंबर को बीजापुर में अलग-अलग स्थानों पर दो पूर्व सरपंचों (ग्राम पंचायत प्रमुखों) की हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\